महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर ने बनाया नई मिसाल

Share the Post

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन — छात्राओं ने दिखाया उत्साह

हल्द्वानी, 23 अगस्त 2025।
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज और छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानवता की सेवा हेतु रक्तदान जैसे महापुण्य कार्य के लिए प्रेरित करना था।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने की। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। ऐसे शिविर न केवल विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाते हैं बल्कि उनमें समाज सेवा की भावना को भी प्रबल करते हैं। रक्तदान जैसे कार्य से जीवन बचता है और यही सबसे बड़ी सेवा है। एनएसएस प्रभारी एवं नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से छात्राओं को ‘सेवा परमो धर्मः’ की भावना से जोड़ना ही मुख्य उद्देश्य है। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध विकसित करती हैं।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच सेवाएँ प्रदान कीं। इनमें डॉ0 वैभव पालीवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, बॉम्बे हॉस्पिटल
डॉ0 संदीप, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, माइंड केयर क्लिनिक हल्द्वानी
डॉ0 छवि कुमारी, पूर्व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला अस्पताल हल्द्वानी
चिकित्सकों ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य के गुणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार लेना, नियमित योग एवं व्यायाम करना, पर्याप्त नींद लेना, नशे से दूर रहना और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना
लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
शिविर में सौ से अधिक छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
स्वैच्छिक रक्तदान में भी छात्राओं ने उल्लेखनीय उत्साह दिखाया और लगभग 17 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। छात्राओं का जोश और तत्परता देखकर वातावरण प्रेरणादायक हो उठा। यह रक्त जरूरतमंद रोगियों को जीवनदान देने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने इस आयोजन के लिए विशेष रूप से हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था सहायता समूह का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से शिविर को सफलता मिली।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *