गणतंत्र दिवस परेड-2026 में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की स्वयंसेवी अपूर्वा भट्ट

Share the Post

गणतंत्र दिवस परेड-2026 में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की स्वयंसेवी अपूर्वा भट्ट
​हल्द्वानी (नैनीताल): इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वयंसेवी कु. अपूर्वा भट्ट का चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘गणतंत्र दिवस समारोह-2026’ के लिए विशेष अतिथि के रूप में हुआ है।
​राज्य एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार उत्तराखंड से केवल दो स्वयंसेवकों (एक छात्र और एक छात्रा) का चयन इस गौरवशाली अवसर के लिए किया गया है। कु. अपूर्वा भट्ट 26 जनवरी, 2026 को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की विशिष्टता यह है कि स्वयंसेवी के साथ उनके एक अभिभावक श्री दिनेश चन्द्र भट्ट भी इस समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
​प्रभारी एनएसएस डॉ. रितुराज पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित स्वयंसेवी को 23 जनवरी, 2026 की दोपहर तक नई दिल्ली पहुँचना है। अपूर्वा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने अपूर्वा भट्ट को उनकी इस सफलता पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *