मुक्ति-एक नयी पहल ने किया विशेष स्वच्छ्ता जागरूकता अभियान में प्रतिभाग

Share the Post

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशन में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान आज जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा रुद्रपुर में चलाया गया जिसमें मुक्ति – एक नयी पहल ( एन०जी० ओ० ) द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत न्यायालय परिसर में की गई जिसमें रुद्रपुर के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे ।

उपस्थित टीमो को चार भागों में बांटा गया जिसमें मुक्ति- एक नयी पहल को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर अभियान हेतु चुना गया । स्टेशन परिसर में तकरीबन 2 घंटे अभियान चलाया गया एवं कार्यक्रम का समापन माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रेरणा गर्ग , रजत मदान , विद्या शर्मा , शालिनी गुप्ता, अनुराग आनंद, सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र यादव , सुभाष कुमार एवं बी० के० शर्मा उपस्थित रहे ।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *