महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे इकाई द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता

Share the Post

हल्द्वानी। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखंड के अंतर्गत प्रदेशभर में चल रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रृंखला में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में “तिरंगा हमारी शान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में अपने विचार रखेते हुए बबीता चिलवाल ने कहा तिरंगा हमें यह याद दिलाता है कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के बलिदान का परिणाम है। इसे लहराना हमारे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। ईशा मेहरा ने तिरंगे के तीन रंग को स्वयं के लिए साहस, शांति और विकास का मार्गदर्शन बताया। करिश्मा कोरंगा ने कहा कि जब तिरंगा आसमान में लहराता है, तो मन में देशभक्ति की लहर उमड़ पड़ती है। यह हमारी पहचान और एकता का प्रतीक है।

प्रेरणा कार्की ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगे का हर रंग एक कहानी कहता है—बलिदान, सत्य और समर्पण की। इसे देखकर मन में राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। दिव्या बिष्ट बोली कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह भारत की आत्मा है। यह हमें एक सूत्र में बांधकर रखता है।गरिमा पंत ने अपने भाषण में कहा कि तिरंगे की लहर में भारत की संस्कृति और संघर्ष की गाथा है। यह हमें हमेशा एकजुट रहने का संदेश देता है। कविता फुलारा ने कहा कि तिरंगे के बिना भारत अधूरा है। यह हमारी आज़ादी और आत्मसम्मान का सबसे बड़ा प्रतीक है। कोमल जीना ने कहा कि कि तिरंगा हमें गर्व से सिर उठाकर जीना सिखाता है। यह हर भारतीय की शक्ति और एकता का परिचायक है। अदिति दानी बोलीं कि तिरंगे का हर रंग मुझे देश के लिए जीने और मरने का हौसला देता है।

यह हमारी अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि “राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखंड द्वारा 8 अगस्त से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में हमारे महाविद्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, ताकि यह समझा जा सके कि आज की पीढ़ी हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति क्या सोच रखती है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतिम दिवस विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों के द्वारा छात्राओं को उपलब्ध संसाधनों के बारे में बताया गया साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम के विषय में भी छात्राओं को रुबरु करवाया गया।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश है। तिरंगे के रंग हमें विविधता में एकता की सीख देते हैं और हर भारतीय के मन में गर्व की भावना जगाते हैं। हमें यह ध्वज केवल पर्वों पर नहीं, बल्कि अपने जीवन के हर क्षण में सम्मानपूर्वक याद रखना चाहिए।निर्णायक मंडल में डॉ0 विद्या कुमारी और डॉ0 हिमानी ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 श्वेता बिश्नोई ने किया।

इस अवसर पर प्रो0 नरेंद्र कुमार, डॉ0 विजय बिष्ट, डॉ0 गणेश नेगी, डॉ0 हेमलता, डॉ0 तनुजा बिष्ट, डॉ0 शरद मिश्रा, डॉ0 रितु सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 संजू, डॉ0 विवेक, डॉ0 राजेश सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *