राष्ट्रीय एकता शिविर में उत्तराखंड का परचम लहराएंगी महिला महाविद्यालय हल्द्वानी एनएसएस की छात्राएँ

Share the Post

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस की छात्राओं का राष्ट्रीय एकता शिविर हेतु चयन

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की दो छात्राएँ, ऋषिका और हर्षिता आर्या, का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हुआ है, जो आगामी 08 से 14 अक्टूबर 2025 तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तराखंड राज्य के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा, कि
महिला महाविद्यालय की छात्राओं का राष्ट्रीय एकता शिविर हेतु चयन केवल संस्थान ही नहीं बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। यह उपलब्धि हमारी छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि हमारी छात्राएँ शिविर में अपने उत्कृष्ट व्यक्तित्व और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत कर पूरे देश में एक नई पहचान बनाएंगी।
प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय ही युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रबल करना है। पिछले वर्ष भी महाविद्यालय की छात्राएँ देश के अलग अलग राज्य, हिमांचल, मध्यप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और असम जैसे राज्यों में आयोजित राष्ट्रीय शिविरों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस निरंतर उपलब्धि ने हमारे महाविद्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त की है। यह चयन निश्चित ही अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करेगा कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *