पुनर्वास के लिए मुआवाजे की मांग

Share the Post

रामनगर । समाजवादी लोक मंच के संयोजक मुनीष कुमार ने सरकार व जिला प्रशासन से गर्जिया मंदिर के अग्नि पीड़ित दुकानदारों को पुनर्वासित करने के लिए 2 लाख रुपए का तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

मुनीष कुमार और ललित उप्रेती ने आज गर्जिया के अग्नि पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। दुकानदारों ने बताया कि घटना को 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी अभी तक उन्हें सरकार और प्रशासन की तरफ से फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई है।

घटनास्थल पर पीड़ित दुकानदार अपने हाथों से राख साफ कर छप्पर बना रहे थे।

बीते कल अचानक लगी आग में गर्जिया मंदिर के नीचे दुकानें लगाकर रोजगार कर रहे लगभग 3 दर्जन दुकानदारों का दुकानों में रखा सभी सामान, छप्पर और नगद पैसा भी जलकर राख हो चुका है।

ललित उप्रेती ने कहा कि भाजपा नेता चुनावी आचार संहिता का बहाना बनाकर पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की जगह खोखले आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने मांग की की सरकार पीड़ित दुकानदारों को तत्काल 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *