
मुकेश जोशी
हल्द्वानी। चौधरी कॉलोनी गौजाजाली उत्तर, तहसील हल्द्वानी का भूमि विवाद अब शहर भर में नहीं बल्कि संबंधित समुदाय में भी चर्चा का विषय बन गया है। इसके निस्तारण के लिए सबकी नजरें, विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की तरफ घूम चुकि हैं चूंकि मामला अब सबके सबके संज्ञान में आ चुका है।
क्या है मामला –
गौजाजाली उत्तर, हल्द्वानी में तुलसी चौधरी नामक महिला ने अपनी सैकड़ों एकड़ भूमि को रेरा के मानकों से बचने के लिए छोटे छोटे भूखंड अलग व्यवसायीयों को बेचे, उन व्यावसायियों ने आगे उन्हें कुछ लोकल दलालों को दिया, इन दलालों ने ग्राहकों को भ्रम में रख अपने ही नाम से भूख़ड बेचना शुरू कर दिया। भ्रामक दस्तावेजों के जरिए ठगी का कारोबार चल निकला। किसी ग्राहक के साथ कुछ करार तो किसी का चुना हुआ भूखंड खुद के ही परिवार के नाम कर दाखिल ख़ारिज भी करा दिया गया। ऐसे ही पीड़ितों में से एक चाँद बाबू ‘जनवाणी’ के कार्यालय पहुंचे, जिनकी शिकायत पर तहकीकात की गई तो कई कई चाँद बाबू और सामने आए जिनकी सारी जमा पूंजी इन दलालों ने किसी न किसी बहाने फ्रीज कर दी है। ऊपर से सारे पीड़ित इनके दफ़्तरों के चक्कर सालों से काट रहे पर ये उनको ऐसे दुत्कारते हैं जैसे दुकान में घुस आया कोई अप्रत्याशी जानवर।
कहाँ हैं असल जमीन मलिक और करार पर दलालों से जमीन बिकवाने वाले
आसान सी ठगी लगने वाले इस षड्यंत में बड़े अपराधी अब भी पर्दे के पीछे हैं, सामने हैं तो बेखौफ दलाल और जिंदगी भर की पूंजी लुटाए पीड़ित। जाहिर है कि करोड़ों एकड़ भूमि के मालिकान और करोड़ों के भूखंड को सिर्फ करार पर दलालों के हवाले करने वालों का दखल सत्ता में भी होगा, तो जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरण में भी। खैर उनकी भी परतें दर परतें भी सामने आएंगी ही, ये पड़ताल का आगामी हिस्सा है। यह भी सामने आएगा कि उक्त भूखंड वाकई सीज हुआ भी है कि ठगी का सांगाठनिक तरीका ईजाद किया गया है। कि दलालों को फंसाओ और नियम विरुद्ध धंधा चलाते रहो।
अमावस के चाँद
जनवाणी में प्रकाशित पिछली दो ख़बरों ने पीड़ित और कई चादौँ को रौशनी दी है जो अपने साथ हुई नाइंसाफी के लिए सामने आए है। वही मामले, वही वादे और उन्ही दलालों को रकम दे कर बे इज्जत होने का मसला। खबर प्रकाशित होने के बाद अब और कई चाँद मुखर होने लगे हैं जो अब तक मायूस हो चले थे। धारणा हैं कि अमावस का चाँद तीन दिन बाद निखर आता है, पर इनकी अमावस ऐसी है कि तीन साल बाद भी सब पहले जैसा है।
हाजियों की तिजारात और ईमान का मसला
इसमें तो कोई दो राय नहीं की ठगी करने वालों में अधिकतर हाजी ही हैं। हाजी का मतलब जिस ईमानदार आदमी को यह समझ आजाए कि उससे भूलवश वो गुनाह हो गए हैं जो नहीं होने चाहिए थे, पर पर पश्चाताप के मारे वो सारे गुनाहों की माफ़ी के लिए हज कर आया और वहां से एक नया जन्म लेकर आया कि मेरी तौबा अब कोई गुनाह नहीं होगा। पर यहाँ मसला ही अलग है यहाँ तो हज ही इसलिए किया कि ईमान वालों को ठग सकें। अब ऐसे में कौन नहीं ठगा जा सकता। दरअसल अब ऐसे हाजियों ने हज जैसे पवित्र कर्म को तिजारत (व्यवसाय) बना लिया है।
क्यों महंगी बिक रही वहां जमींनें
हल्द्वानी में बनभूलपुरा से जो अब पलायन हो रहा है उसमें जो थोड़ा भी सक्षम मुस्लिम वाशिंदे है, जिनकी कई पुश्तें यहीं की हो चुकि वो अब वो बाहर नहीं जा सकते, सरकारी और वैज्ञानिक भाषा में कहें तो इस परिस्थिति को एस आई ए ( सोशियल इम्पैकेट असीसमेंट ) यानी सामाजिक प्रभाव आँकालन। वैसे तो यह काम जिला प्रशासन का होता है, जिला प्रशासन को देखना होता है कि : किसी नीति, परियोजना, कार्यक्रम या योजना को लागू करने से समाज, समुदाय, संस्कृति और लोगों के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक (अच्छे) और नकारात्मक (बुरे) प्रभावों का पहले से विश्लेषण और मूल्यांकन। पर जिला प्रशासन जब ऐसे लोगों को मूक संरक्षण दे देता है तो कई चाँद अमावस से उबर ही नहीं पाते।
अल्पसंख्यक आयोग के संज्ञान में आया मामला
ख़बर प्रकाशित होने के बाद उक्त मामला को अल्पसंख्यक आयोग ने स्वतः संज्ञान में लिया है आयोग के सदस्य डॉ वारसी का कहना है कि अल्पसंख्यक आयोग ऐसे मामलों को बड़ी गंभीरता से लेता है, आयोग सिर्फ मुस्लिम हितों के लिए वरन उन सारे पीड़ित अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्हें जबरन दबाया जा रहा है। कोई भी पीड़ित अपनी पीड़ा प्रमाणों के साथ प्रेषित करे तो उसे निश्चित ही न्याय मिलेगा। बांकी मेरे जो संज्ञान में आया है मैं उसे अपने स्तर पर आयोग को परिचित कराऊंगा।