अस्पताल में यौन उत्पीड़न मामले के इंटर्नल ट्रायल पर लगी हैं सबकी नजरें

Share the Post

अब देखना यह है कि यह ‘इंटर्नल कंप्लेन एण्ड सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी’ का पैनल क्या फैसला सुनाता है । इस कमेटी का फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं के लिए पीड़ित पक्ष इस पर भरोसा करे या ना करे ।

यौन उत्पीड़न का सामंती “दर्शन” पढ़े-लिखे और मूर्खों के बीच कोई फर्क नहीं रहने देता, इसीलिए इस दर्शन से ग्रसित लोग अक्सर एक ही से कारनामों को अंजाम देते हैं । बदकिस्मती से बात हो रही है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक सरकारी अस्पताल की । जहां चर्चा आम है कि एक वरिष्ठ चिकित्सक ने अपने अंडर इंटर्नशिप करने वाली मेडिकल छात्रा का यौन उत्पीड़न किया ।

मामला है ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय, देहरादून का । जिसका नाम पहले ‘राजकीय कोरोनेशन चिकित्सालय देहरादून’ था । यहां के वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट डॉ जे पी नॉटियाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने अंडर इंटर्नशिप करने वाली छात्रा लक्ष्मीबाई ( काल्पनिक नाम ) को कई बार अलग अलग तरीके से उत्पीड़ित किया । पहले तो उक्त महिला ने सब अनदेखा करते हुए टाल जाने की कोशिश की ।जिसे डॉक्टर साहब गलती से कामयाबी के बढ़ते कदम समझ बैठे । फिर अति की इति तो होना तय ही था ।

फिर पीड़ित द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिखा जंपानगी को लिखित शिकायत दी है, जिस पर जांच के आदेश हुए बताए जा रहे हैं । इस बाबत हमने डॉ शिखा जंपानगी से बात की तो उनका कहना था कि – आरोपी चिकित्सक और पीड़िता के मामले में अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं पर विभागीय जांच शुरू हो चुकी है । जांच के लिए गठित पैनल ने एक पक्ष के बयान ले लिए हैं, दूसरे पक्ष के बयान भी संभवतः कल हो जाएंगे ।

अस्पताल की ‘हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर’ आरती शर्मा से बात करने पर उनका कहना था कि – हमने ऐसे मामलों के लिए ‘इंटर्नल कंप्लेन एण्ड सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी’ बनाई हुई है, जिसमें इस मामले का ट्रायल चल रहा है । पीड़ित के बयान हो गए हैं पर किसी कारणवश दूसरे पक्ष के बयान कल हो जाएंगे । फिर निष्पक्ष जांच के बाद कमेटी सब कुछ साफ कर देगी ।

इस कमेटी में कौन लोग शामिल हैं जिनसे उम्मीद की जा सकती है कि पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा । इस पर आरती शर्मा का कहना था कि – वरिष्ठ चिकित्सक ( पुरुष ), पीडिअट्रिशन ( महिला ), गायनी ( महिला ), साइकोलॉजिस्ट ( महिला ), असिस्टेंट नर्स और अन्य महिला पुरुष प्रशासनिक अधिकारी इस ट्रायल में शामिल थे ।

अब देखना यह है कि कल दूसरे पक्ष के बयान के बाद यह ‘इंटर्नल कंप्लेन एण्ड सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी’ का पैनल क्या फैसला सुनाता है । इस कमेटी का फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं के लिए पीड़ित पक्ष इस पर भरोसा करे या ना करे ।


Share the Post

One thought on “अस्पताल में यौन उत्पीड़न मामले के इंटर्नल ट्रायल पर लगी हैं सबकी नजरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *